पुलिस के अनुसार कटंगी निवासी वैदिक जैन अपने दोस्त की बुलट क्रमांक एमपी 20 एनक्यू 2822 से युवती श्रेया को बिठाकर शहर में दुर्गा प्रतिमा के दर्शन करने के लिए निकला था। शहर में घूमते हुए दोनों सदर पहुंचे, यहां पर दर्शन करने के बाद रात एक बजे के लगभग शिवाजी ग्राउंड के पास से गुजर रहे थे, इस दौरान पीछे से आई के्रटा कार के चालक ने टक्कर मार दी, कार की टक्कर लगते ही दोनों उछलकर सामने की ओर गिरे, जिन्हे रौंदता हुआ कार चालक निकल गया, हादसे में दोनों के हाथ व पैर में गंभीर चोटें आई। दुर्घटना होते देख लोगों में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिन्होने घायलों को किनारे बिठाकर पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों की हालत को देखते हुए रसल चौक स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां पर घायलों की हालत को देखते हुए भरती कर लिया गया। वहीं पुलिस ने पूछताछ के बाद कार चालक की सरगर्मी से तलाश शुरु कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी कार चालक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया जाएगा।