khabar abhi tak

मारपीट कर स्कूटर छीनकर आरोपी भागे


जबलपुर।
पनागर और लार्डगंज में गुरूवार और शुक्रवार की दम्यानी रात अज्ञात युवकों ने स्कूटर सवार दो लोगों को मारपीट कर स्कूटर छीन ली। वारदात के बाद अज्ञात आरोपी भाग गए। ये दोनों वारदातें रात के समय हुई हैं, जिसकी रिपोर्ट थानों में दर्ज कराई गई है।

पनागर पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को रैपुरा निवासी आयुष वंशकार ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह आरपीजी फैक्ट्री में काम करता है। 1 अक्टूबर की रात्रि 10 बजे अपने साथी ग्राम देवरी के अर्जुन केवट को साथ लेकर मामा आदर्श अरखेल निवासी प्रेम सागर जबलपुर के यहॉ गया था। वहां से उनकी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 जैड वाय 0880 लेकर अपने बडे पापा के लडके मोनू वंशकार देखने मार्बल सिटी गया था। जहां से मामा की एक्सिस में साथी अर्जुन केवट को बैठाकर रैपुरा जा रहा था। रात लगभग 1-2 बजे जैसे ही मुडिया बाईपास पहुंचा 3-4 व्यक्ति मोटर सायकिल मे सामने से आये। उससे अपशब्द कहते डरा धमकाकर जबरदस्ती उसकी जेब से 500 रूपये, मोबाईल निकाल लिये तथा उसकी एक्सिस छीनकर सिहोरा की ओर भाग गये। 

इसी तरह लार्डगंज के मुताबिक शुक्रवार को गंगासागर निवासी रितिक लोधी ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि स्वीगी इंटामार्ट मे डिलेव्ही ब्वाय का काम करता है। 1 अक्टूबर की रात 11-45 बजे आदि प्लाजा के सामने डिलेवरी देकर अपनी एक्सिस क्रमांक एमपी 20 एक्स डी 3996 से गंगा सागर जा रहा था।  नेचुरल जूस सेंटर के पास पीछे से बिना नम्बर की एक्सिस में 3 लडके, जिनकी उम्र 20-25 होगी, आये जिनमें से एक लडके ने चलते-चलते उसकी गाडी से चाबी निकाल ली। वह रूका तो उन्होने चाकू निकाल लिये। वह डरकर दौडकर अंडे की दुकान के पास पहुचा तो उसकी एक्सिस उठाकर एमआर फोर रोड की ओर भाग गये। उसकी गाडी की डिक्की में मोबाईल एवं पर्स जिसमे नगद 4328 रूपये रखे थें। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak