khabar abhi tak

जबलपुर के बिलहरी क्षेत्र में सनसनीखेज घटना, खेत के कमरे में संदिग्ध हालात में मिली युवती की लाश

जबलपुर। गोराबाजार थाना क्षेत्र के अंतर्गत बिलहरी कब्रिस्तान के समीप एक वीरान खेत में बनी झोपड़ी (कमरे) में रहने वाली 19 वर्षीय युवती की देर रात  संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। इस सनसनीखेज घटना के बाद से हर तरफ तरह-तरह की चर्चाएं और खौफ का माहौल बना हुआ है।

                     बताया गया है कि युवती बिलहरी में यादव परिवार द्वारा सिकमी  पर लिए गए खेत में मजदूरी और देखरेख का काम करती थी और वहीं बने एक कमरे में अकेली रह रही थी। रात के वक्त अचानक उसकी तबीयत इस कदर बिगड़ी कि हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में उसे उसके मूल निवास स्थान बीजाडांडी की तरफ ले जा रहे थे, लेकिन मौत को कुछ और ही मंजूर था। बरेला पहुंचते-पहुंचते युवती ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही  पुलिस अधिकारी मौके परपहुंच गए। जिन्होने जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है। 


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak