पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 वर्षीय राम रैकवार निवासी घमापुर जो 10वीं कक्षा की प्राइवेट पढ़ाई के साथ कपड़े की दुकान पर काम करता है, बीती रात 11.30 बजे के लगभग अपने साथी प्रिंस पटेल के साथ मोपेड पर ओमती चौक के पास खड़ा था। प्रिंस की पुरानी रंजिश सूर्या मलिक से चल रही थी। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे सूर्या मलिक अपने साथियों—श्रेयांश, दुर्गेश और आयुष के साथ अलग-अलग बाइकों पर वहां पहुंचा। आरोपियों ने राम और प्रिंस को देखते ही भद्दी गालियां देनी शुरू कर दीं। विरोध करने पर आरोपियों ने राम को दबोच लिया और मुख्य आरोपी सूर्या मलिक ने जान से मारने की नीयत से उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसके पेट, पीठ और कमर में गंभीर चोटें आईं। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही ओमती पुलिस अस्पताल पहुँची और घायल के बयान के आधार पर आरोपी सूर्या मलिक, श्रेयांश त्रिपाठी, दुर्गेश और आयुष के खिलाफ धारा 109(1), 296(ए), 351(2), 3(5)) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Tags
jabalpur