khabar abhi tak

पुलिस का पीछा होते ही लग्जरी कार छोड़कर भागे शराब सप्लायर, देखें वीडियो



जबलपुर।
चरगवां की ओर से शहर में आ रही शराब की एक बड़ी खेप को बुधवार तड़के पुलिस ने पकड़ ली है। पुलिस का पीछा होता देखकर कार में सवार शराब सप्लायर रात का फायदा उठाकर भागने में कामयाब रहे। पुलिस ने कार में भरी 17 पेटी अ्रंग्रेजी शराब जब्त की।


एएसपी मनीष भारद्वाज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार भारी मात्रा में शराब भरकर चरगवां की ओर से आ रही है। सूचना पर पुलिस ने बेरीकेटिंग के साथ कार का पीछा किया। पुलिस का पीछा किया जाना भांपते ही सिद्धबाबा मोड़ पर कार में सवार लोग वाहर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौके पर कार की तलाशी ली तो उसके कार्टून भरे हुए थे, जिन्हें खोलने पर उसमें अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की गई। पुलिस को कार में कई नबर प्लेट मिली है। पुलिस कार के चेचिस और इंजन नंबरों से कार मालिक को तलाश कर रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak