khabar abhi tak

जबलपुर: गोल बाजार के रिहायशी मकान में उठीं लपटें,देखें वीडियो




जबलपुर
। शहर के गोल बाजार इलाके में बुधवार को जामदार अस्पताल के सामने बने एक रिहायशी मकान में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। इस आग की चपेट में विद्याश्री ग्राफिक्स शॉप, मुकेश जैन का मकान एवं अन्य दो दुकानें आ गई। घटना की खबर मिलते ही नगर निगम का फायर दस्ता 4 गाड़ियों के साथ तत्काल मौके पर पहुंचा। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद लपटों को शांत कर स्थिति पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। हादसे की मुख्य वजह अब तक सामने नहीं आ सकी है। घर में रखी सामग्री के जलने और कुल नुकसान का सटीक आकलन किया जा रहा है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak