पुलिस के अनुसार नेहरु नगर केंट स्थित शौचालय के पीछे खेत में लम्बे समय से जुआंफड़ संचालित किया जा रहा है। जहां पर रात होते ही जुआंड़ी एकत्र हो जाते हैं। बीती रात भी यहां पर जुआं चल रहा था, खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और घेराबंदी कर जैसे ही दबिश दी तो जुआंडिय़ों में भगदड़ मच गई। इस बीच कुछ जुआंड़ी खेत के समीप नाला में कूदकर भाग निकले। वहीं कुछ जुआंड़ी पुलिस की घेराबंदी में फंस गए। पुलिस ने मौके से सुधांशु मल्लाह निवासी गोलछा बारात घर कैंट, सुनील कोष्टा उम्र 5& वर्ष निवासी पुराना रेल्वे स्टेशन बर्मन बस्ती ग्वारीघाट, मोहम्मद सलमान उर्फ गोलू निवासी घंटाघर, दानिश अली निवासी गली नम्बर 14 सदर, गोलू उर्फ मनोहर राव निवासी नेहरू नगर को पकड़कर पांच हजार रुपए जब्त किए। वहीं फरार हुए जुआंडिय़ों को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरु कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कम्प मचा रहा।