khabar abhi tak

पिकअप के कुचलने से बाइक सवार दम्पति व बेटे की मौत, जन्म दिन मनाने मंदिर जा रहा था परिवार, कुत्ते को बचाने लगाया था ब्रेक

शाजापुर। शाजापुर के सारंगपुर-अकोदिया मार्ग पर आज दोपहर 12.30 बजे के लगभग दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां पिकअप ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मारकर कुचल दिया, हादसे में मौके पर ही तीनों की मौत हो गई। दम्पति अपने बेटे का जन्म दिन मनाने मंदिर जा रहे थे। इस दौरान कुत्ता सामने आ गया, जिसे बचाने के लिए जैसे ही बाइक सवार अजीत पवार ने ब्रेक लगाया तभी पीछे से आई पिकअप ने रौंद दिया। 

                              बताया गया है कि आष्टा की इंद्र कॉलोनी निवासी अजित पंवार के बेटे शिवांशु उम्र 2 साल का जन्म दिन था, अजित अपनी पत्नी पूजा व बेटे का जन्मदिन मनाने मंदिर जाने निकले। जब वे गोदना गांव से आगे बढ़ रहे थे, इस दौरान अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। अजित ने ब्रेक लगाए, तभी पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी, टक्कर लगते ही तीनों बाइक सहित उछलकर सामने की ओर गिरे, जिन्हे कुचलते हुए पिकअप वाहन निकल गया, हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद तीनों के शव सड़क पर पड़े थे। यह देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शवों को कपड़ों से ढंक दिया और पुलिस को सूचना दी। आसपास के ग्रामीणों के साथ खेतों में काम कर रहे मजदूर भी घटनास्थल पर पहुंच गए। जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन चालक की तलाश शुरु कर दी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। जिससे सड़क के दोनों ओर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को हटवाया, इसके बाद यातायात शुरु हो सका। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak