khabar abhi tak

स्कूटरों की डिक्की से मोबाईल एवं नगदी रूपये चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार, देखें वीडियो



जबलपुर।
ग्लोबल कॉलेज में टीसीए आईओन लेब की परीक्षा में सम्मलित होने आने वाले परीक्षार्थियों के स्कूटर की डिक्की से मोबाइल, नकदी चोरी करने वाले शातिर बदमाश को माढ़ोताल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल और नकदी बरामद की है। 

माढ़ोताल पुलिस ने बताया कि स्कूटर की डिक्की से मोबाइल और नकदी चोरी करने के आरोप मे ंलमती निवासी प्रतीक सोनी उर्फ गोलू को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि वारदात के बाद सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गये थे। फुटेज के आधार पर चिन्हित करते हुये प्रतीक उर्फ गोलू सोनी को अभिरक्षा मे लेकर घटना के संबध मे पूछताछ की गयी। पूछताछ में वारदात करना स्वीकार किया। बताया गया है कि आरोपी अपनी पल्सर से ग्लोबल कालेज के पास पहुंचा था। मास्टर चाबियों से 8-10 खडी गाडियों को खोलने का प्रयास किया। इनमें से 5-6 गाडियों के लॉक खुल गये थे। उनमें रखे 6 मोबाईल एक सोने जैसा लाकेट, कुछ एटीएम कार्ड एवं नगद 7 हजार 500 रूपये चोरी किए थे। चुराये हुये एटीएम कार्ड के माध्यम से एटीएम से नगद 10 हजार रूपये भी निकाल लिये थे। पुलिस ने आरोपी की निशादेही पर 6 मोबाईल एवं एक सोने जैसे धातू का लोकेट व नगद 17000.रूपये तथा घटला मे प्रयुक्त पल्सर क्रमांक एमपी 20 एमएच 9483 एवं मास्टर चाबियां जब्त की। पुलिस का कहना था कि आरोपी अपराधी प्रवृत्ति का है, जिसके विरूद्ध शहर के विभिन्न थानो में हत्या का प्रयास लूट, चोरी के कई अपराध पंजीबद्ध है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak