khabar abhi tak

छिंदवाड़ा में सेप्टिक टैंक में उतरे 2 युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के तामिया थाना क्षेत्र के कुर्सी ढाना गांव में शुक्रवार को नए बने सेप्टिक टैंक की सेंटरिंग खोलने के दौरान दो युवकों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। दोनों टैंक के अंदर उतरे थे। उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई और जी मिचलाने लगा। इसके बाद दोनों बेहोश हो गए। इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई।

मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों युवकों को तुरंत टैंक से बाहर निकाला। उन्हें गंभीर हालत में तामिया अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों का अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में इलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, कुर्सी ढाना में पिछले दिनों सेप्टिक टैंक बनाया गया था। शुक्रवार को उसकी सेंटरिंग खोलने के लिए मोहन पिता जोगीलाल कुमरे (35) और दियालाल धुर्वे (36) टैंक के अंदर उतरे थे। इसी दौरान दोनों की तबीयत बिगड़ गई थी। इलाज के दौरान मोहन की मौत हो गई। वहीं दियालाल का इलाज चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि टैंक के अंदर गैस रिसाव के कारण दोनों बेहोश हुए। दोनों युवक कुर्सी ढाना के रहने वाले हैं। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak