khabar abhi tak

चोरों को ' ओमप्रकाश ' के घर से निकलने का था इंतजार ! सीसीटीवी फुटेज वायरल



जबलपुर।
महाराजपुर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में रहने वाले ओमप्रकाश मुड़िया के घर में चोरी की गई है। चोरी के हालात से जाहिर हो रहा है कि इसमें किसी जान-पहचान या परिचित का हाथ हो सकता है। ओमप्रकाश जैसे ही बिलासपुर गया। उसके सूने घर में चोरों ने धावा बोला और एक लाख से अधिक की नकदी सहित जेवरातों पर हाथ मारा। इस वारदात का सीसीटीवी भी वायरल हुआ है। बुधवार को पुलिस में शिकायत देने के बाद भी उसे किसी प्रकार की कोई राहत नहीं मिली। अधारताल पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है।


अधारताल थाने में आने वाले महाराजपुर में दवा का काम करने वाले ओमप्रकाश मुड़िया के घर में लगे दरवाजे का कुंदा ही उखाड़ दिया गया था। चोरों ने घर में प्रवेश किया और घर की आलमारी में रखे जेवरात और नकदी पार किए। ओमप्रकाश का कहना था कि वह व्यवसाय के सिलसिले में बुधवार रात अमरकंटक एक्सप्रेस से बिलासपुर गया था, जहां उसी दिन रात को उसी ट्र्ेन से वापस दूसरे दिन सुबह लौट आया था। इस दौरान उसकी पत्नी शहर स्थित घर में आ गई थी। घर में ताला लगा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में यह सामने आ रहा है कि दो अज्ञात युवक रात डेढ़ बजे के आसपास आते-जाते दिखाई दे रहे हैं। ओमप्रकाश को आशंका है कि दोनों युवक इस वारदात में शामिल हो सकते हैं। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak