जबलपुर। मोबाइल नहीं देने पर शुक्रवार रात रांझी मरघटाई के पास गार्डन में बैठे एक युवक पर बाप-बेटे ने लाठी से हमला कर सिर फोड़ दिया। मारपीट में युवक के चेहरे पर भी चोटें आई। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
रांझी पुलिस ने बताया कि मारपीट में घायल को उपचार हेतु जबलपुर में भर्ती कराये जाने की सूचना पर पहुंची पुलिस को वीरेन्द्र सेन निवासी सर्रापीपल ने बताया कि वह घर के पास हेयर कटिंग की दुकाना चलाता है। 22 अक्टूबर को रात लगभग 10-30 बजे घर में था। पास में मरघटाई के पास हल्ला होने एवं किसी ने बताया कि झगड़ा हो रहा है। आपके लड़के प्रमोद सेन के साथ कोई मारपीट कर रहा है। वह अपनी स्कूटी से मरघटाई के पास जाकर देखा। उसका बेटा प्रमोद सेन मरघटाई के अंदर गार्डन में पीपल के पेड़ के पास जमीन पर पड़ा था। उसके सिर में चोट थी। प्रमोद के साथी मनीष साहू व दीपक सोनी प्रमोद का उठा रहे थे। प्रमोद को सिर में ज्यादा चोट होने से उपचार हेतु जबलपुर अस्पताल में भर्ती कराये। रास्ते में बेटे प्रमोद सेन ने बताया कि वह अपने साथी मनीष साहू एवं दीपक सोनी के साथ मरघटाई गार्डन के अंदर पीपल के पेड़ के पास बैठा था। उसके मोबाइल पर कॅाल आया तो टहलते हुये मोबाइल पर बात कर रहा था। तभी मरघटाई के पास रहने वाला प्रकाश चौधरी आकर बात करने के लिये उससे मोबाइल मांगा। उसने मोबाइल नहीं दिया, इसी बात पर प्रकाश चौधरी गाली गलौज करते हुये देख लेने की धमकी देते हुये चला गया। कुछ देर में प्रकाश चौधरी अपने बड़े पिता विष्णु चौधरी के साथ राड एवं डंडा लेकर आया। दोनों उसके साथ गाली गलौज करते हुये जान से मारने की नियत से दोनों ने राड व डंडे से हमलाकर सिर, जबड़ा, कमर में चोटें पहुंचा दी। वह वहीं पर गिर गया तो दोनों वहां से भाग गये।
