जबलपुर। पनागर से पांच किलोमीटर की दूरी पर जतवा गांव में एक बीस वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात वह घर पर अकेला था। सुबह आसपास के लोगों ने घर के पीछे से प्रवेश किया तो फंदा लगा जमीन में घुटने टेका युवक मिला, जो मृत हो चुका था। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।
पनागर टीआई विपिन बिहारी सिंह ने बताया कि जतवा गांव में रहने वाले अभिषेक कोल ने फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी है। मृतक पेशे से मजदूर था। वह अपनी मां के साथ रहता था। उसके भाई-भाई घर के सामने अन्य मकान में रहते हैं। प्रथम दृष्टया पुलिस ने पाया कि मृतक की मां शुक्रवार को मजदूरी करने गई थी। वह रात में अपनी बहन के घर में रूक गई थी। घर पर अभिषेक अकेला था। अभिषेक के बारे में पुलिस का कहना है कि वह नशे का आदि था। मृतक के शरीर के पास से नशे की बू आ रही थी।
अनसुलझे सवाल
- घटनास्थल पर फंदा लगाने के साथ वह खड़ा हो सकता था।
- क्या मौत के बाद उसके घुटने जमीन से टिके।
- सुबह तक शरीर अकड़ चुका था।
- फंदे पर लटकने के बाद भी उसकी जीभ बाहर नहीं आई।
