पुलिस को खबर मिली कि जीरो डिग्री वाईपास के पहले आम रोड में ट्रांसफार्मर के पास आकाश कुशवाहा उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम मंगेली मंगेला माढ़ोताल अपराधिक वारदात करने की नियत से घूम रहा है। जिसपर पुलिस मौके पर पहुंच गई, पुलिस को देखते ही आकाश ने दौड़ लगा दी। पुलिस ने पीछा कर रोकने की कोशिश की तो उसने आगे जाकर पिस्टल निकालकर धमकाना शुरु कर दिया। इसके बाद भी पुलिस पीछे नहीं हटी और घेराबंदी करते हुए आकाश को पकड़ लिया। आकाश के पास से पिस्टल जब्त कर ली गई, जिसमें तीन कारतूस लोड थे। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पूछताछ शुरु कर दी है कि उक्त पिस्टल कहां से मिली है किसने दी है। आरोपी को पकडऩे में प्रधान आरक्षक अंदेश त्रिपाठी, शिवम पांडे, मुन्ना अस्के की सराहनीय भूमिका रही।
जबलपुर। विजय नगर जीरो डिग्री बायपास रोड पर उस वक्त सनसनी फैल गई। जब शातिर बदमाश आकाश कुशवाहा ने पुलिस को देखते ही पिस्टल तान कर धमकी देना शुरु कर दिया। इसके बाद भी पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी करते हुए आरोपी आकाश को गिरफ्तार कर पिस्टल व तीन कारतूस बरामद किए है।
Tags
jabalpur
