khabar abhi tak

' मटका ' की कारस्तानी : खेत में गन्ने की फसल के बीच शराब की खेप, देखें वीडियो



जबलपुर।
सदर के बंगला नंबर 68 स्थित गन्ने के खेत के खेत में भारी मात्रा की शराब छिपा कर रखी गई थी। यह कारस्तानी रोहित पासी उर्फ मटका की थी। पुलिस ने मौके पर मटका को पकड़ा और उसके कब्जे से 1900 देशी पाव और 48 अंग्रेजी शराब के पाच जब्त किए। 

केण्ट थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र पटले ने बताया कि बुधवार को क्राईम ब्रांच और थाने पुलिस ने संयुक्त रूप से छापा मारा है। मुखबिर केे बताये स्थान पर पुलिस को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा। पूछताछ में उसने अपना नाम रोहित पासी उर्फ मटका निवासी बगीचा नम्बर 68 सदर बताया। खेत के मकान के बाजू मेें लगभग 50 मीटर दूर गन्ने के खेत की बाड़ी में शराब की पेटी व खुली शराब रखे मिली। चैक करने परी नीले रंग के बैग में देशी शराब के 100 पाव, 36 पेटी में कुल देशी शराब के 1800 पाव, 1 खुली पेटी में अंग्रेजी के 22 पाव, 1 खुली पेटी में के 26 पाव, रखे मिले। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak