khabar abhi tak

नवीन सत्र में स्टूडेंट्स पर फोकस, कुलगुरु ने दिए समयबद्ध कार्य के निर्देश



जबलपुर। नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय में नवीन शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को लेकर कुलगुरु प्रो. मनदीप शर्मा ने सभी महाविद्यालयों के अधिष्ठाताओं, निदेशकों एवं अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण बनाने के निर्देश दिए। विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सा महाविद्यालयों की सीटें पूरी हो चुकी हैं, जबकि मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय में भी विद्यार्थियों ने रुचि दिखाई है। कुलगुरु ने कहा कि विश्वविद्यालय की प्रत्येक गतिविधि का केंद्र विद्यार्थी होना चाहिए। नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालय स्तर पर अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित करने के साथ आगामी सप्ताह ‘दीक्षारंभ’ के तहत इंडक्शन कार्यक्रम होगा। उन्होंने छात्रावासों सहित सभी परिसरों में स्वच्छ, सुरक्षित और सकारात्मक वातावरण तथा बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में शिक्षण के साथ नवाचार और समस्या-आधारित अनुसंधान को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया। लंबित कार्यों का समयबद्ध निराकरण, कार्यालयीन समय का पालन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। आगामी दीक्षांत समारोह एवं विश्वविद्यालय स्थापना दिवस की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। कुलगुरु ने सामूहिक प्रयासों से विश्वविद्यालय को शैक्षणिक एवं अनुसंधान उत्कृष्टता की नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak