साइबर अपराधियों के इस खौफनाक मायाजाल का शिकार बनी जबलपुर की एक महिला, जिससे आरोपियों ने बल्क ट्रेडिंग और कम दाम में शेयर दिलाने का झांसा देकर करोड़ों रुपये ऐंठ लिए। पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला कि ठगी का यह जाल महाराष्ट्र पुणे के रहने वाले केतन भोवोले उम्र 31 वर्ष, निवासी अकोला/पुणे व यश देसाई उम्र 29 वर्ष, निवासी नासिक/पुणे है। जिसपर पुलिस की एक टीम ने पुणे ने दबिश देकर दोनों आरोपियेां को दबिश देकर पकड़ लिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर जबलपुर लाया गया, जहां कड़ाई से हुई पूछताछ में उन्होंने करोड़ों के हेरफेर का गुनाह कबूल कर लिया है। कोर्ट में पेश कर दोनों को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। इस महा-घोटाले में अब तक कुल 13 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है! इस साहसिक कार्रवाई को अंजाम देने में उप निरीक्षक अभिषेक कैथवास, उप निरीक्षक आशुतोष मिश्रा, प्रधान आरक्षक हरीश डेहरिया, आरक्षक संतोष जाट, संजय मरावी, पवन डेहरिया और मनोज चौधरी की सराहनीय भूमिका रही।
Tags
jabalpur