khabar abhi tak

ढाबा में खाना खा रहे युवक पर लोहे के पाइप से प्राणघातक हमला, मची भगदड़, मची भगदड़

जबलपुर। खितौला थानान्तर्गत ग्राम घुघरा स्थित ढाबा में उस वक्त भगदड़ मच गई, जब खाना खा रहे युवक शुभम पटैल पर सुदीप गड़ारी नामक बदमाश ने लोहे के पाइप से हमला कर दिया। हमले में शुभम के सिर में गंभीर चोटें आई और वह गिर गया। हमला होते देख आसपास के लोग आ गए, जिन्हे देख हमलावर भाग निकला। हमले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल शुभम को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाया। 

                              पुलिस के अनुसार ग्राम घुघरा खितौला निवासी शुभम पटेल बीती रात 9 बजे के लगभग अरविंद पटैल के ढाबा में खाना खाने पहुंचा। जब वह खाना खा रहा था, इस दौरान सुदीप गड़ारी नामक बदमाश पहुंचा और शुभम से रुपयों की मांग करने लगा। शुभम द्वारा मना करने पर सुदीप ने गाली गलौज करते हुए लोहे का पाइप उठाकर हमला कर दिया। सिर पर वार होते ही शुभम गिरकर छटपटाने लगा। वहीं हमला होते देख ढाबा में खाना खा रहे ग्राहकों में भगदड़ व चीख पुकार मच गई। इस बीच ढाबा के बाहर खड़े लोग दौड़कर पहुंच गए, जिन्हे देख सुदीप धमकी देते हुए भाग निकला। वहीं हमले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल शुभम को अस्पताल पहुंचाकर हमलावर सुदीप की तलाश शुरु कर दी। घटना के बाद ढाबा में सन्नाटा छा गया था। वहीं पुलिस द्वारा आरोपी को पकडऩे के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak