khabar abhi tak

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के जबलपुर मंडल में यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं वाणिज्यिक व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वाणिज्य विभाग की टीम द्वारा यात्री सुविधाओं का जायजा लिया गया।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता के निर्देशन में तथा सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग की टीम ने स्टेशन परिसर के विभिन्न यात्री सुविधा क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटरों पर टिकट वितरण व्यवस्था, सर्क्युलेटिंग एरिया में यात्रियों की आवाजाही एवं उपलब्ध सुविधाओं तथा प्लेटफॉर्म परिसर में संचालित खानपान स्टॉलों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। स्टेशन परिसर एवं प्लेटफॉर्म पर स्वच्छता बनाए रखने और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही, यात्रियों को सुगम एवं सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने तथा खानपान की गुणवत्ता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

यात्रियों को ट्रेनों के आगमन-प्रस्थान एवं अन्य आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराने के लिए उद्घोषणाएं की जा रही हैं, ताकि यात्रियों को समय पर आवश्यक सूचना मिल सके। यात्री सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्टेशन परिसर में अतिरिक्त रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) स्टाफ की तैनाती की गई है, ताकि यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा स्टेशन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिल सके।

जबलपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं संतुष्टि को प्राथमिकता देते हुए रेलवे स्टेशनों पर उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जा रही है। इसका उद्देश्य यात्री सेवाओं में निरंतर सुधार करना तथा यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ, सुगम एवं सुविधाजनक रेल यात्रा का अनुभव प्रदान करना है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak