पुलिस के अनुसार सनकुई देवरी निवासी प्रियांशु बर्मन उम्र 20 वर्ष बीती शाम दोस्तों के साथ विरासत देवी के पास झरने में नहाने गया था। सभी दोस्त नहाते हुए मस्ती कर रहे थे। इस दौरान प्रियांशु गहराई में चला गया, जहां पर पर डूबने लगा, दोस्तों ने देखा तो शोर मचाना शुरु कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, उस वक्त तक प्रियांशु गहराई में डूब चुका था। लोगों ने तलाश करते हुए प्रियांशु को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद प्रियांशु को मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों सहित गांव के लोग पहुंच गए, जिन्होने प्रियांशु को मृत हालत में देखा तो फूट-फूट कर रोए, घटना के बाद गांव में मातम छा गया था। पुलिस का कहना है कि नहाते वक्त झरने की गहराई का अंदाजा न होने के कारण हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर मर्ग कायम कर लिया है।