khabar abhi tak

एल्गिन में लीसा तकनीक से मिला नवजात को नया जीवन

​


जबलपुर।
रानी दुर्गावती महिला चिकित्सालय एल्गिन अस्पताल के एसएनसीयू (स्पेशल न्युबॉर्न केयर यूनिट विभाग) में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. विजया जायसवाल और उनकी चिकित्सा टीम नर्सिंग ऑफिसर हेमलता एवं नूतन ने एक बड़ी चिकित्सीय सफलता हासिल की है। अत्यंत कम वजन और सांस लेने की गंभीर तकलीफ से जूझ रहे प्रीमैच्योर नवजात शिशु के इलाज के लिए अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीक लीसा का सफल प्रयोग किया गया। ​इस त्वरित और कुशल पहल के परिणामस्वरूप नवजात शिशु को वेंटिलेटर पर डाले बिना ही सुरक्षित रूप से नया जीवन प्रदान किया गया है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak