khabar abhi tak

पेंशनर्स के लिए जबलपुर रेल मंडल लगाएगा शिविर, सात स्टेशनों पर मिलेगी सुविधा

 
- 31 अक्टूबर को 80 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनर्स के लिए विशेष शिविर

- नवंबर में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र की व्यवस्था

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल द्वारा पेंशनर्स एवं पारिवारिक पेंशनर्स के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) शिविर आयोजित किए जा रहे हैं।

31 अक्टूबर को केंद्रीय चिकित्सालय, जबलपुर के सभागृह में 80 वर्ष एवं इससे अधिक आयु के पेंशनर्स के लिए विशेष शिविर लगेगा। वहीं, 2 नवंबर को उमंग सामुदायिक भवन में शिविर आयोजित किया जाएगा।

इसके अलावा, 2 से 30 नवंबर तक सतना, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, पिपरिया और ब्यौहारी में शिविर लगाए जाएंगे। इन केंद्रों पर प्रत्येक कार्यदिवस सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र बनाए जाएंगे। स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी।

रेल मंडल ने पेंशनर्स से निर्धारित तिथि पर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित केंद्र पहुंचकर सुविधा का लाभ लेने की अपील की है। इस पहल से विशेष रूप से बुजुर्ग पेंशनर्स को राहत मिलेगी और जीवन प्रमाण पत्र बनवाने की प्रक्रिया आसान होगी।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak