khabar abhi tak

UPDATE- मादा चीता निर्वा के शावक की मौत, गोली के छर्रे लगने का दावा, सीबीआई जांच की मांग

श्योपुर। मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता निर्वा के 19 महीने के नर शावक की उपचार के दौरान मौत हो गई। आरटीआई एक्टिविस्ट अजय दुबे ने दावा किया है कि शावक के पेट में गोली के छर्रे लगे थे। हालांकि, मौत के कारणों की वन विभाग ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

घायल शावक का कूनो के चिकित्सा केंद्र में उपचार चल रहा था। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जबलपुर ले जाकर इलाज कराने की जानकारी भी सामने आई थी, लेकिन बाद में कूनो में ही उपचार जारी रखने का निर्णय लिया गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।

वन्यजीव सुरक्षा पर सवाल

अजय दुबे ने घटना को लेकर कूनो की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उनका कहना है कि श्योपुर, मुरैना और शिवपुरी क्षेत्रों में वर्ष 2025 में शिकार से जुड़े मामले सामने आए थे और वर्ष 2026 में इनमें गिरफ्तारियां भी हुई हैं।

शावक की मौत के पीछे की वास्तविक परिस्थितियों और गोली के छर्रे लगने के दावे की पुष्टि के लिए वन विभाग की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak