पुलिस के अनुसार गोसलपुर में रहने वाले चंदन विश्वकर्मा अपनी मोटर साइकल में वर्षा श्रीवास व पल्ली श्रीवास उम्र 10 वर्ष को बिठाकर सुहासिनी माता के दर्शन के लिए जा रहे थे। जब वे सोनवानी गांव से मझौली की ओर बढ़ रहे थे, इस दौरान सामने से आए मोटर साइकल सवार सावन गोटिया, नीरज कोल और विनय पाल निवासी डूंगरिया से भिड़ंत हो गई। दोनों वाहनों में हुई भिड़ंत में पल्लवी श्रीवास के शरीर पर गंभीर चोटें आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं अन्य लोगों के शरीर पर गंभीर चोटें आई। दुर्घटना होते देख राह चलते लोगों में चीख पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई, जिनकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां पर हालत को देखते हुए तत्काल मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर किया गया। हादसे के बाद इस रोड पर जाम के हालात निर्मित हो गए थे। मौके पर पुलिस को पूछताछ में पता चला कि दूसरी बाइक में सवार तीनों युवक भी माता के दर्शन कर अपने घर लौट रहे थे।
Tags
jabalpur