khabar abhi tak

जबलपुर रेल मंडल ने टिकट जांच अभियान से अप्रैल से सितंबर तक 35 करोड़ से अधिक का जुर्माना वसूला

जबलपुर। पमरे के जबलपुर रेल मंडल द्वारा यात्री गाडिय़ों एवं विभिन्न स्टेशनों पर संचालित सघन टिकट जाँच अभियान के प्रभावी परिणाम सामने आए हैं। चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 में 1 अप्रैल से 30 सितंबर 2026 तक मंडल में कुल 4 लाख 1 हजार 800 से अधिक बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं अनबुक्ड लगेज संबंधी मामले दर्ज किए गए, जिनसे रेलवे को कुल 35 करोड़ 19 लाख 34 हजार का रेल राजस्व प्राप्त हुआ।

मंडल रेल प्रबंधक कमल कुमार तलरेजा के मार्गदर्शन तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शशांक गुप्ता के नेतृत्व में टिकट चेकिंग स्टाफ एवं वाणिज्य विभाग की टीम द्वारा मंडल के विभिन्न स्टेशनों एवं यात्री गाडिय़ों में नियमित रूप से टिकट जाँच अभियान संचालित किए जा रहे हैं। इन अभियानों का उद्देश्य बिना टिकट एवं अनियमित यात्रा पर प्रभावी नियंत्रण, रेलवे राजस्व का संरक्षण तथा यात्रियों को उचित टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूक करना है।

मुख्य उपलब्धियाँ (1 अप्रैल 2026 से 30 सितंबर 2026 तक)

बिना टिकट यात्रा

दर्ज मामले: 1 लाख 76 हजार से अधिक 

प्राप्त राजस्व: लगभग 18 करोड़ 32 लाख  

अनियमित टिकट पर यात्रा

दर्ज मामले: 2 लाख 13 हजार से अधिक 

प्राप्त राजस्व: 16 करोड़ 69 लाख 40 हजार से अधिक 

बिना बुक कराए अतिरिक्त सामान (क्चरु)

दर्ज मामले: 11 हजार 860

प्राप्त राजस्व: 17 लाख 95 हजार

रेल प्रशासन की अपील

रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है है कि—यात्रा प्रारंभ करने से पहले उचित एवं वैध यात्रा टिकट अवश्य खरीदें।

प्रतीक्षा सूची वाले ई-टिकट पर यात्रा करने से संबंधित लागू रेलवे नियमों का पालन करें।

स्टेशन परिसर एवं प्लेटफॉर्म पर प्रवेश के लिए नियमानुसार यात्रा टिकट अथवा प्लेटफॉर्म टिकट रखें।

निर्धारित सीमा से अधिक सामान ले जाने पर नियमानुसार लगेज बुक कराएँ।

टिकट जाँच के दौरान रेलवे कर्मचारियों को सहयोग प्रदान करें तथा सभी रेल नियमों का पालन करें।

उचित टिकट लेकर यात्रा करने से यात्री असुविधा एवं नियमानुसार लगने वाले जुर्माने से बच सकते हैं। साथ ही, इससे रेलवे व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और राजस्व संरक्षण में भी सहयोग मिलता है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak