सतना. मध्य प्रदेश के सतना जिले के उचेहरा थाना क्षेत्र के सुरदहा घाट पर सोमवार शाम करीब 5:30 बजे एक ऑटो खाई में पलट गया। बाइक को बचाने के चक्कर में ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा। हादसे में 12 लोग घायल हुए, 7 की हालत गंभीर है। सभी घायल नागौद निवासी जायसवाल परिवार के हैं।
जायसवाल परिवार कोरदरनाथ में पूजा कर नागौद लौट रहा था। सुरदहा घाट पर अचानक बाइक सामने आने से ऑटो चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में पलट गया। राहगीरों और पुलिस ने घायलों को नागौद के सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद 7 गंभीर घायलों को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया। अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
गंभीर घायलों में ममता (25), रामकली (55), अनुज (15), शीला (35), मंगलम (28), हर्ष (6) और लकी (12) शामिल हैं। अन्य घायलों में रिया (10), सुखलाल जायसवाल (32), खुशी (19), शुभ (5) और पूर्वी (8) हैं।
