khabar abhi tak

जबलपुर : आरपीएफ एएसआई को मॉर्निंग वॉक पड़ी भारी, बाइक सवारों ने मोबाइल फोन लूटा

जबलपुर। संस्कारधानी शहर में बाइक सवार झपटमारों के हौसले बुलंद हैं। मार्निंग वाक पर निकले आरपीएफ के एएसआई को निशाना बनाकर दो बदमाश मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक सुभाष कालोनी सिविल लाइंस निवासी राजीव लोचन (40) आरपीएफ में एएसआई हैं। शनिवार सुबह वे मोबाइल पर वीडियो देखते हुए पैदल टहल रहे थे।

केंट पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही

जैसे ही वे टैगोर उद्यान पंप हाउस के पास पहुंचे, मोटरसाइकिल सवार दो युवक उनके करीब आए। इससे पहले कि वे कुछ समझ पाते, एक बदमाश ने उनके हाथ पर झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। वारदात के बाद दोनों टैगोर उद्यान की ओर भाग निकले। केंट पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak