khabar abhi tak

बीटेक छात्र दुर्गा माता का वीडियो शूट करता रहा और जेब से अज्ञात व्यक्ति ने सरका लिया आईफोन

एआई आधारित फोटो

जबलपुर।
बीटेक करने वाला एक छात्र सोमवार को गढ़ाफाटक में दुर्गा माता की वीडियो शूट करता रहा, उधर किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी जेब से आईफोन सरका लिया। छात्र ने मौके पर मोबाइल खोजा लेकिन कहीं नहीं मिला, लिहाजा इस मामले की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।

लार्डगंज पुलिस ने बताया कि सोमवार की रात आयुष मेहरा निवासी सिद्धनगर मानेगांव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। रात लगभग 11 बजे गढ़ा फाटक के आगे लोहिया पुल के पास दुर्गा माता बरेला जा रही थी। प्रतिमा का वीडियो शूट कर रहा था। उसी समय माताजी की प्रतिमा को अन्य लोगों के साथ उठवाने लगा। तभी उसका मोबाइल आई फोन कीमती लगभग 1 लाख 12 हजार रूपये का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया। मोबाइल की तलाश करता रहा नहीं मिला। 

इसी तरह प्रेमनगर निवासी एनसीसी कंपनी का उपप्रबंधक नीलापू आनंदा राव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सोमवार सुबह 6 से 7 बजे के बीच ब्रिज के निरीक्षण हेतु अपने स्टाफ के साथ गया था। रानीताल स्टील ब्रिज के पास केविल वायर कटा हुआ था। चैक करने पर जंक्शन वाक्स, ड्रार्ठवर, एम सी बी, बाल बाशर लाईचट, कोर केविल व अन्य सामान नहीं था। कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak