
एआई आधारित फोटो
जबलपुर। सोशल मीडिया पर डिजिटल भिखारी के नाम से बदनाम करने के आरोप मे ंपुलिस ने तीन मोबाइल नंबरों के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि इन नंबरों की छानबीन की जा रही है।
थाना प्रभारी मदनमहल ने बताया कि 26 सितंबर को श्रेयांश बिल्थरे निवासी राइट टाउन ने शिकायत की है कि वह सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर इंस्टाग्राम आईडी तथा यूजर आईडी ‘‘डिजीटल भिखारी‘‘ द्वारा समाजसेवी हर्ष तिवारी के नाम व पहचान का दुरूपयोग करते हुये उनकी एआई तकनीक के माध्यम से भ्रामक एव फर्जी वीडियो तैयार कर प्रसारित किये जा रहे हैं। उक्त वीडियो के माध्यम से आमजन के बीच भ्रम व गलत धारणा उत्पन्न करने तथा हर्ष तिवारी की सामाजिक प्रतिष्ठा व छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत की जांच करने पर उल्लेखित आईडी डिजिटल भिखारी की जानकारी प्राप्त करते हुये 3 मोबाईल नम्बरों के धारकों के विरूद्ध आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया।