khabar abhi tak

एमपी का शातिर बदमाश जित्तू पटैल जबलपुर में गिरफ्तार, तिलवारा पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा

जबलपुर। एमपी के कई जिलों में अपराधिक वारदातें करके फरार इनामी बदमाश जित्तू उर्फ जितेन्द्र पटेल को तिलवारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जितेन्द्र के खिलाफ तिलवारा क्षेत्र में एक युवक पर हमला किया था। इसके बाद से पुलिस द्वारा जित्तू की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। इस दौरान खबर मिली कि जित्तू गढ़ा रेलवे स्टेशन के पास घूम रहा था। इस बीच पुलिस खबर मिलते ही पहुंच गई और घेराबंदी कर पकड़ लिया। 

                                      बताया गया है कि तिलवारा क्षेत्र में नीलेश सिंह लोधी उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम भड़पुरा भेड़ाघाट खेती किसानी तथा प्रापर्टी का काम करता है। 11 जनवरी 2026 को रात लगभग 11 बजे विशाल मेगामार्ट के पास कैफे के सामने खड़ा था तभी वहां जित्तु पटेल आया और बोला  कि बहुत गुण्डा बन रहा है आज काल बहुत प्रापर्टी का काम कर रहा है तुझे मैने पहले भी प्रापर्टी का काम करने से मना किया था, प्रापर्टी का काम मैं करूंगा कहते हुये जित्तू ने चाकू निकाल कर जान से मारने की नियत से चाकू से पेट पर हमला किया वह डर कर बैठ गया जिससे चाकू उसके वायें पैर के घुटने में लगकर चोट आई। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 16/26  धारा 109 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इसके बाद पुलिसा अधीक्षक ने जित्तू उर्फ जितेन्द्र पटेल की गिरफ्तारी पर 5 हजार रूपये का ईनाम उद्घोषित किया गया था। इस बीच पुलिस को खबर मिली है कि जित्तू उर्फ जितेन्द्र पटेल गढा स्टेशन के घूम रहा है। जिसपर पुलिस पहुंच गई और घेराबंदी कर आरोपी जित्तू उम्र 30 साल निवासी रेवा कालोनी चौकीताल  भेडाघाट को पकड़ा लिया। तलाशी लेने पर एक बटनदार धारदार चाकू रखे मिला जिसने पूछताछ पर  नीलेश  सिंह लोधी उक्त चाकू से हमला करना स्वीकार किया।  आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुये प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया एवं मान्नीय न्यायालय समक्ष पेश करते हुये आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल निरूद्ध कराया गया।  


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak