जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर मंडल के विक्रमपुर–भिटौनी रेलखंड पर समपार क्रमांक 301 स्पेशल (कैथरा फाटक), कि.मी. 959/13-959/15 पर रेलपथ अनुरक्षण कार्य किया जाना है।
अनुरक्षण कार्य के सुचारू एवं सुरक्षित निष्पादन के लिए समपार क्रमांक 301 स्पेशल पर 04 अक्टूबर 2026 को प्रात: 08:00 बजे से 05 अक्टूबर 2026 को प्रात: 08:00 बजे तक सड़क यातायात पूर्णत: बंद रहेगा। इस अवधि में भारी एवं हल्के वाहनों के आवागमन के लिए वैकल्पिक मार्ग के रूप में रोड ट्रैफिक गेट क्रमांक 299 (बिलपठार) एवं गेट क्रमांक 300 (टेड़ी चौकी) का उपयोग किया जा सकेगा।
जबलपुर रेल मंडल द्वारा रेलपथ अनुरक्षण कार्य के दौरान यात्रियों एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। नागरिकों से अपील है कि निर्धारित अवधि में वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सहयोग प्रदान करें।
