जबलपुर। रांझी के बड़ा पत्थर में रहने वाले एक युवक पर शराब पीने का ऐसा जुनून छाया कि उसने पैसे नहीं मिलने पर पड़ोसी व्यक्ति का अंगूठा अपने दांतों से कतर खाया बल्कि उसके साथ मारपीट करते हुए उसकी दाड़ी में भी अपने दांत गड़ा दिए। हो-हल्ला होते आरोपी युवक मौके पर धमकी देते हुए भाग गया।
रांझी पुलिस ने बताया कि यह वारदात सोमवार रात की है। बड़ा पत्थर में रहने वाले नितिन वंशकार ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि सोमवार की शाम 7-30 बजे वह बडा पत्थर दुर्गा मंदिर के पास खडा था। उसी समय पडोसी सुशील बेन आकर उससे शराब पीने के लिये 500 रूपये की मांग करने लगा। उसने रूपये देने से मना किया। मौके पर इतना सुनते ही सुनील हाथ मुक्को से मारपीट करने लगा। उसने दांत से अंगूठे व दाढी मे काट लिया व जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गया।