khabar abhi tak

स्पेशल ट्रेनें 9 घंटा तक लेट, रेगुलर भी विलंब से जबलपुर पहुंच रही

जबलपुर. रेलवे की लंबी दूरी की गाडिय़ों के विलंब से चलने का सिलसिला जारी है। खासकर स्पेशल ट्रेनें 9 घंटे तक विलंब से चल रही हैं, जिससे इस ट्रेन में यात्रा करने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ी हुई है. वहीं कई रेगुलर ट्रेनें भी घंटों लेट जबलपुर पहुंच रही हैं.

यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने भले ही स्पेशल ट्रेनें चलाकर राहत देने का प्रयास किया है, लेकिन उसका यह प्रयास पटरी से पूरी तरह उतर चुकी पंचुअलिटी से परेशानी बढ़ा रहा है। यात्रियों का कहना है कि भले ही स्पेशल ट्रेन में सीट उपलब्ध हो रही हैं, लेकिन ये ट्रेन कब आयेगी और कब अपने गंतव्य पर पहुंचेगी, इसका कोई अता-पता नहीं है.

ये रेगुलर ट्रेनें लेट

- 11666 अगरतला-रानी कमलापति 5 घंटा.

- 19052 मुजफ्फरपुर-बलसाड 1.45 घंटा.

- 22613 रामेश्वरम-अयोध्या केंट 2 घंटा.

- 22177 सीएसएमटी-बनारस 2 घंटा.

- 12296 बेंगलुरु-दानापुर संघमित्रा 1.40 घंटा.

ये स्पेशल ट्रेनें विलंब से चल रही

- 01144 दानापुर-एलटीटी 3.15 घंटा.

- 07050 दानापुर-चर्लपल्ली 9.15 घंटा.

- 09042 हसनपुर-उधना 8.15 घंटा.

- 04190 बलसाड-प्रयागराज जं. 7.50 घंटा.

- 06509 एसबीसी-दानापुर 3.30 घंटा.

-

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak