बताया गया है कि आजाद नगर में देवी जागरण व भंडारे का आयोजन चल रहा था। इसी दौरान बुलेट सवार युवक तेज रफ्तार से वहां से गुजरे। भीड़ में महिलाएं और बच्चे मौजूद होने के कारण लोगों ने उन्हें धीरे गाड़ी चलाने की सलाह दी। इसी बात से नाराज होकर युवक गाली.गलौज करते हुए चले गए और 15.20 मिनट बाद 6 से 7 हथियारबंद साथियों के साथ लौट आए। बदमाशों ने निहत्थे श्रद्धालुओं पर लाठी.डंडों और धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में पारस यादव, रवि गोटिया, रागिनी सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद हरकत में आई रांझी थाना पुलिस ने आज दोपहर तक वारदात में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। परिजनों द्वारा किए जा रहे उग्र प्रदर्शन के बीच पहुंचे रांझी एसडीएम गगन सिंह ने भीड़ को शांत कराया। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि नगर निगम और राजस्व विभाग की टीम आरोपियों के मकानों की नाप.जोख कर रही है। यदि प्राथमिक आरोपी समीर वंशकार का मकान सरकारी नजूल जमीन पर पाया जाता हैए तो उस पर नियमानुसार बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। आश्वासन के बाद परिजनों ने चक्काजाम समाप्त कर शव के अंतिम संस्कार की सहमति दी।
जबलपुर। जबलपुर के रांझी स्थित आजाद नगर में देवी जागरण के दौरान हुए खूनी हमले में घायल युवक पारस यादव की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों और स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। आज दोपहर परिजनों ने आरोपियों के मकान ढहाने की मांग को लेकर पारस का शव सड़क पर रखकर व्हीकल मोड़ पर जोरदार प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया। इसके चलते जबलपुर.अमरकंटक स्टेट हाइवे करीब एक घंटे तक पूरी तरह बाधित रहा।
Tags
jabalpur