लोकार्पण के अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के विचारों और वर्तमान समाचार माध्यमों की भूमिका पर गहन विचार-विमर्श किया। वक्ताओं ने रेखांकित किया कि आज के दौर में मीडिया की सामाजिक जिम्मेदारी और गांधीवादी विचारधारा की प्रासंगिकता पर चिंतन अत्यंत आवश्यक है। यह आयोजन साहित्य, पत्रकारिता और गांधीवादी दर्शन के बीच सार्थक संवाद को बढ़ावा देने में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुआ। गांधी संवाद परिषद का मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुँचाना और समसामयिक मुद्दों पर रचनात्मक चर्चा की परंपरा को समृद्ध बनाना है। अंत में गांधी संवाद परिषद के संयोजक अनुराग जैन गढ़ावाल ने न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल, मुख्य अतिथि दीपक खांडेकर, व्याख्याकार प्रो. भारती शुक्ल, लेखक राजेश बहुगुणा एवं समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में नवनीत माहेश्वरी, के.के. अग्रवाल, रूपेंद्र पटेल, राजेंद्र चंद्रकांत राय, रमेश बड़कुल, राजेश द्विवेदी, बबुआ शुक्ला, प्रशांत मिश्रा, नितिन जैन एवं चंद्रा साहब का विशेष योगदान रहा।
जबलपुर। गांधी संवाद परिषद के तत्वावधान में गांधी के अध्येता राजेश बहुगुणा की प्रथम पुस्तक ‘समाचार मीडिया और गांधी’ का भव्य लोकार्पण समारोह 17 अक्टूबर को नेपियर टाउन स्थित होटल अन्नपूर्णा इन में संपन्न हुआ कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय न्यायमूर्ति सुजॉय पॉल ने की। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय दीपक खांडेकर उपस्थित रहे, जबकि पुस्तक की विस्तृत व्याख्या प्रो. भारती शुक्ल द्वारा की गई।
Tags
Jabalapur