जबलपुर। पमरे के जबलपुर मंडल द्वारा वर्तमान माह अक्टूबर -26 के दौरान अभी तक रिकॉर्ड संख्या में यात्री गाडिय़ों का परिचालन किया गया। दिनांक 01 अक्टूबर से 17 अक्टूबर तक नियमित गाडिय़ों के परिचालन के साथ साथ मंडल द्वारा 259 स्पेशल ट्रेनों एवं 125 डाईवर्टेड ट्रेनों का परिचालन सफलता पूर्वक किया गया है।
उपरोक्त सभी 384 ट्रेनें अन्य रेल मंडलों द्वारा प्रारंभ की गई या अन्य मंडलों में विभिन्न कारणों से मार्ग बाधित होने के कारण जबलपुर मंडल से होकर परिचालित की गई । जबलपुर मंडल द्वारा अपने वर्तमान संसाधनों लोको क्रू एवं पाथ के कुशल प्रबंधन तथा उच्च कार्यक्षमता का प्रदर्शन करते हुए अतिरिक्त ट्रेनों का परिचालन मंडल के रेल नेटवर्क पर किया गया।
इसी प्रकार मॉल गाडिय़ों के अधिक से अधिक परिचालन एवं एक साथ अधिकतम वैगनों के परिवहन के साथ पाथ एवं समय की बचत के लिए दो मॉल गाडिय़ों को जोड़कर एक बड़ी ट्रेन के रूप में लॉन्ग हॉल गाडिय़ों का परिचालन भी उपरोक्त अवधि में कुल 47 लॉन्ग हौल रिकॉर्ड संख्या में किया गया।
मंडल रेल प्रबंधक श्री कमल कुमार तलरेजा के कुशल नेतृत्व में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक श्री प्रिंस विक्रम तथा श्री रवि प्रकाश के मार्गदर्शन में मंडल परिचालन विभाग संरक्षा एवं समय पालन सुनिश्चित करते हुए यात्री गाडिय़ों तथा मॉल गाडिय़ों के संचालन में उच्चतम कार्यक्षमता के साथ कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।
