
1 से 15 नवंबर तक चलेगी स्पेशल ट्रेन, इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर और सतना के यात्रियों को मिलेगी सुविधा
जबलपुर। त्योहारों के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पुणे-दानापुर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 01441/01442 दोनों दिशाओं में 9-9 फेरे लगाएगी। पश्चिम मध्य रेल के इटारसी, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर और सतना स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव रहेगा।
पुणे-दानापुर स्पेशल (01441)
गाड़ी संख्या 01441 पुणे-दानापुर स्पेशल 1 से 13 नवंबर 2026 तक निर्धारित दिनों में कुल 9 फेरे लगाएगी। ट्रेन पुणे से रात 7:40 बजे रवाना होगी। अगले दिन इटारसी सुबह 11:15 बजे, पिपरिया दोपहर 12:24 बजे, नरसिंहपुर 1:30 बजे, मदनमहल 3:30 बजे, कटनी शाम 4:50 बजे, मैहर 5:43 बजे और सतना शाम 6:50 बजे पहुंचेगी। इसके बाद तीसरे दिन सुबह 7 बजे दानापुर पहुंचेगी।
दानापुर-हड़पसर स्पेशल (01442)
वापसी में गाड़ी संख्या 01442 दानापुर-हड़पसर स्पेशल 3 से 15 नवंबर तक निर्धारित दिनों में कुल 9 फेरे लगाएगी। ट्रेन दानापुर से सुबह 8:30 बजे रवाना होकर उसी दिन सतना शाम 6:25 बजे, मैहर 6:50 बजे, कटनी 7:40 बजे, मदनमहल रात 10 बजे और नरसिंहपुर रात 11:05 बजे पहुंचेगी। अगले दिन पिपरिया रात 12:18 बजे और इटारसी रात 2:10 बजे पहुंचने के बाद ट्रेन शाम 5:35 बजे हड़पसर पहुंचेगी।
18 कोच के साथ होगा संचालन
स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच रहेंगे। इनमें शयनयान श्रेणी के 6, सामान्य श्रेणी के 10 और एसएलआरडी के 2 कोच शामिल हैं।
इन स्टेशनों पर रुकेगी ट्रेन
दोनों दिशाओं में ट्रेन हड़पसर, दौंड कॉर्ड लाइन, अहिल्यानगर जंक्शन, कोपरगांव, मनमाड, जलगांव, भुसावल, पिपरिया, नरसिंहपुर, मदनमहल, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर और आरा स्टेशनों पर ठहरेगी।
यात्री ट्रेन के ठहराव और समय-सारणी की जानकारी रेलवे स्टेशनों, नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES), रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।