khabar abhi tak

रीवा–आनंद विहार एक्सप्रेस की समय-सारणी में बदलाव, 28 अक्टूबर से लागू


जबलपुर। उत्तर रेलवे ने रीवा–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस और आनंद विहार टर्मिनल–रीवा एक्सप्रेस की समय-सारणी में आंशिक संशोधन किया है। नए समय 28 अक्टूबर 2026 से लागू हो गए हैं। दोनों ट्रेनों के संशोधित समय इस प्रकार हैं।

1. गाड़ी संख्या 12427: रीवा–आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस

  • रीवा: शाम 4:20 बजे प्रस्थान (पूर्व निर्धारित समय)

  • गाजियाबाद: सुबह 6:18 बजे आगमन, 6:20 बजे प्रस्थान

  • आनंद विहार टर्मिनल: सुबह 6:55 बजे आगमन

2. गाड़ी संख्या 12428: आनंद विहार टर्मिनल–रीवा एक्सप्रेस

  • आनंद विहार टर्मिनल: रात 10:10 बजे प्रस्थान

  • गाजियाबाद: रात 10:40 बजे आगमन, 10:42 बजे प्रस्थान

  • अलीगढ़ जंक्शन: रात 11:50 बजे आगमन, 11:52 बजे प्रस्थान

  • झिंझक: अगले दिन रात 2:24 बजे आगमन, 2:25 बजे प्रस्थान

  • कानपुर सेंट्रल: सुबह 3:20 बजे आगमन, 3:25 बजे प्रस्थान

  • फतेहपुर: सुबह 4:20 बजे आगमन, 4:22 बजे प्रस्थान

  • सिराथू: सुबह 4:58 बजे आगमन, 5:00 बजे प्रस्थान

  • प्रयागराज जंक्शन: सुबह 6:05 बजे आगमन, 6:10 बजे प्रस्थान

रेलवे के अनुसार, इन स्टेशनों के अलावा दोनों ट्रेनों के अन्य स्टेशनों पर आगमन और प्रस्थान का समय पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ही रहेगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak