khabar abhi tak

1 नवंबर से पश्चिम मध्य रेल की राज्य स्काउट्स-गाइड्स रैली, 400 प्रतिभागी होंगे शामिल

4 नवंबर को महाप्रबंधक की मौजूदगी में होगा ग्रैंड कैंपफायर एवं समापन समारोह

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल भारत स्काउट्स एवं गाइड्स की 9वीं राज्य रैली का आयोजन 1 से 5 नवंबर 2026 तक भोपाल के रेलवे स्पोर्ट्स ग्राउंड, हबीबगंज रेलवे कॉलोनी में किया जाएगा। इसमें पश्चिम मध्य रेल मुख्यालय के साथ भोपाल, जबलपुर और कोटा मंडलों के करीब 400 स्काउट्स, गाइड्स, रोवर्स, रेंजर्स एवं यूनिट लीडर्स भाग लेंगे।

रैली के दौरान विभिन्न गतिविधियों और प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रतिभागी अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता, कौशल और संगठनात्मक क्षमता का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का उद्देश्य युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व, टीमवर्क, सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व के गुणों को बढ़ावा देना है।

रैली का ग्रैंड कैंपफायर एवं समापन समारोह 4 नवंबर को आयोजित होगा। इसमें पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

पश्चिम मध्य रेल की इस राज्य स्तरीय रैली के जरिए युवाओं को सेवा, सहयोग और नेतृत्व के मूल्यों से जोड़ने के साथ स्काउट्स एवं गाइड्स की संगठनात्मक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जाएगा।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak