khabar abhi tak

प्रगतिशील पेंशनर्स वेलफेयर एसो. के 8 अक्टूबर को भोपाल धरने को विद्युत फेडरेशन ने किया समर्थन

जबलपुर. ऑल प्रगतिशील पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन मध्यप्रदेश द्वारा अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर विशाल धरना का आयोजन भोपाल में किया जा रहा है। मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन के महामंत्री एवं मध्यप्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राकेश डी पी पाठक ने कहा कि पेंशनर्स हित में किए जा रहे धरना, प्रदर्शन का मध्यप्रदेश विधुत कर्मचारी संघ फेडरेशन समर्थन करता है। 

राकेश डी पी पाठक ने कहा कि विगत दिवस आल प्रगतिशील पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन मध्यप्रदेश के संरक्षक पवन शुक्ला, प्रांताध्यक्ष सुधीर दुबे एवं अन्य पदाधिकारियों के साथ हुई एक बैठक में सकारात्मक चर्चा और पेंशनर्स हित को सर्वोपरि मानते हुए फेडरेशन ने समर्थन का निर्णय लिया है। 

फेडरेशन के राकेश पाठक, यू के पाठक, लक्ष्मण सिंह राजपूत, दिनेश दुबे, उमाशंकर मेहता, एन के यादव, रामेश्वर गांगे,आर के कौशिक, अनूप वर्मा, उमाशंकर दुबे, अफसार अहमद, केदारनाथ अग्निहोत्री,ओ पी पांडे, मदन वर्मा, जी एल चौरसिया, गोपाल चौहान, अविनाश तिवारी, दीपक मेमने, सुधीर मिश्रा, राजेश मिश्रा, चौबे, संजय सिंह,मोहित पटेल, योगेश पटेल, अक्षय श्रीवास्तव, मनोज पाठक, दयाशंकर द्विवेदी, दिलीप पाठक, राजीव गुप्ता,अजय चौबे आदि ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से अनुरोध किया है कि समाज में सबसे हीन भावना, बोझ के रूप में देखें जाने वाले सम्माननीय पेंशनर्स साथियों ने मध्यप्रदेश की विकास यात्रा, प्रगति, समृद्धि में अपने जीवन का अमूल्य समय श्रम दिया है। परंतु आज भी वे अपनी छोटी छोटी मांगों, समस्यायों के समाधान हेतु परेशान हो रहे हैं। अत: आप सभी पेंशनर्स साथियों की न्यायोचित मांगों को पूर्ण करने की कृपा करें।

यह धरना दिनांक 08 अक्टूबर 2026, दिन बुधवार को डॉ. अम्बेडकर पार्क, पंचशील नगर, भोपाल में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक आयोजित होगा।

संघ की मुख्य 8 मांगें 

1. पेंशनरों को केंद्रीय तिथि से 2 प्रतिशत महंगाई राहत (डीएआर) प्रदान की जाए। हमेशा नियमित कर्मचारियों के महंगाई भत्ता के साथ पेंशनर्स की महंगाई राहत, पेंशन राहत का आदेश एकसाथ जारी किया जाएं।

2. पेंशनर की मृत्यु पर आश्रित को 1,25,000 रुपये अवग्रह राशि दी जाए।

3. 30 जून एवं 31 दिसंबर 2026 को रिटायर होने वाले पेंशनरों को एक वेतन वृद्धि का लाभ एरियर्स सहित दिया जाए।

4. पेंशनरों के बेरोजगार बच्चों को (14000 से कम आय पर) पीला राशन कार्ड दिया जाए।

5. मध्यप्रदेश राज्य विद्युत मंडल से सेवा निवृत्त और मध्यप्रदेश ऊर्जा क्षेत्र की सभी बिजली कंपनियों के पेंशनर्स की पेंशन की गारंटी राज्य सरकार लें।

6. 01 जुलाई 2023 से पूर्व आदिम जाति एवं शिक्षा विभाग के शिक्षकों को चतुर्थ वेतनमान का लाभ दिया जाए।

7. पेंशनरों के हित में जारी आदेशों का कड़ाई से समय-सीमा में पालन कराया जाए।

8. आदिम जाति कल्याण एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को राज्य कर्मचारियों के समान नगदीकरण का लाभ दिया जाए।

धरने का नेतृत्व संरक्षक पवन शुक्ला, प्रांताध्यक्ष सुधीर दुबे, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष महावीर सिंह सिकरवार सहित सभी पदाधिकारी करेंगे। अभय कुमार जैन महामंत्री, डॉ एच के टॉक महामंत्री, बसंत गिरी गोस्वामी महामंत्री, चंद्र कान्त महामंत्री, पीयूष वर्मा महामंत्री, एस एल सहगल कोषाध्यक्ष, हर प्रसाद वंशकार गौतम प्रदेश प्रवक्ता, रामगोपाल मिश्रा, जगदीप सिंह राजपूत, रवि शंकर लोहिया, राजेन्द्र खत्री, रमेश विश्वकर्मा, दिनेश कुमार श्रोति, मेहताब सिंह ठाकुर, मोहम्मद साबिर सिद्दीकी, पीसी गोयल, राजा भैया गुर्जर अध्यक्ष भोपाल, ओमप्रकाश गुप्ता सचिव भोपाल, अनिल पंड्या सचिव बैतूल प्रभारी सहित सैकड़ों पेंशनर उपस्थित रहेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak