khabar abhi tak

पश्चिम मध्य रेलवे के 64 रेलकर्मी सेवानिवृत्त, समारोह में सौंपे गए पेंशन संबंधी दस्तावेज

जबलपुर. पश्चिम मध्य रेलवे के तीनों मंडलों, कारखानों एवं निर्माण इकाइयों में कार्यरत कुल 64 रेलकर्मी शुक्रवार को सेवानिवृत्त हुए। इनमें जबलपुर, भोपाल और कोटा मंडल के कर्मचारी शामिल हैं।

सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों में जबलपुर मंडल के 17, भोपाल मंडल के 23, भोपाल कारखाना के 7, भोपाल निर्माण इकाई का 1, कोटा मंडल के 11, कोटा कारखाना के 3 तथा कोटा निर्माण इकाई के 2 कर्मचारी शामिल हैं।

इस अवसर पर आयोजित समारोह में सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनकी अंतिम निपटान राशि का भुगतान एनईएफटी के माध्यम से किया गया। साथ ही आई-पास पोर्टल से जारी पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ), मानार्थ पास, परिचय पत्र और उदारीकृत चिकित्सा सुविधा कार्ड भी प्रदान किए गए।

समारोह के दौरान रेलकर्मियों को सेवानिवृत्ति पर मिली राशि का सोच-समझकर निवेश करने और साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई। रेल प्रशासन ने कर्मचारियों की दीर्घकालीन सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सुखी, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य की कामना की।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak