khabar abhi tak

ईमानदारी और जवाबदेही से मजबूत होगी रेलवे की कार्यप्रणाली, जबलपुर मंडल में सतर्कता सेमिनार

 

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के जबलपुर मंडल में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत शुक्रवार, 30 अक्टूबर को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के सभागार में सतर्कता सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता से जुड़े नियमों, प्रक्रियाओं और विभिन्न प्रकरणों की जानकारी दी गई। साथ ही कार्यप्रणाली में ईमानदारी, पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने की अपील की गई।

कार्यक्रम में पश्चिम मध्य रेल के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी (SDGM एवं CVO) नीरज कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अपर मंडल रेल प्रबंधक दिनेश कुमार कलामे ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उप मुख्य सतर्कता अधिकारियों एवं सहायक सतर्कता अधिकारियों का भी स्वागत किया गया।

मुख्य अतिथि नीरज कुमार ने अपने संबोधन में विभिन्न सतर्कता प्रकरणों से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देते हुए नियमों के पालन और कार्यों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता बताई। वहीं, उप मुख्य सतर्कता अधिकारियों ने पावरपॉइंट प्रस्तुतीकरण के माध्यम से सतर्कता प्रकरणों और उनसे जुड़े विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान अधिकारियों, वरिष्ठ पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी हुई।

वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक अधिकारी और कर्मचारी को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करना चाहिए। नियमों का पालन और जवाबदेही पर आधारित कार्यसंस्कृति न केवल संस्थागत कार्यक्षमता को मजबूत करती है, बल्कि रेल सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और यात्रियों एवं आमजन का विश्वास बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाती है।

सेमिनार में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शशांक गुप्ता, वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) राहुल जयपुरियार, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियंता (कोचिंग) अनुराग पांडेय सहित मंडल के सभी शाखा अधिकारी, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak