जबलपुर। स्कूली बच्चों के सुरक्षित परिवहन को सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस की टीम ने सोमवार की सुबह 6रू30 बजे से चलाए गए विशेष अभियान के तहत शहर के विभिन्न क्षेत्रों से नियम विरुद्ध और अवैध रूप से स्कूली बच्चों को ले जा रही 46 मारुति वैनों को जब्त किया।
यह कार्रवाई मुख्य रूप से केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1, क्रमांक 2 और उनके आसपास के परिसर क्षेत्रों में की गई। इस कार्रवाई में डीएसपी मालवीय चौक और गढ़ा क्षेत्र की यातायात पुलिस टीम शामिल रही। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह सभी निजी वाहन बिना आवश्यक वैधानिक दस्तावेजों और अनुमति के बच्चों का परिवहन कर रहे थे। पुलिस ने चालकों और वाहन मालिकों को सख्त हिदायत दी है कि वे परिवहन कार्यालय से संपर्क कर अपने वैधानिक दस्तावेज पूरे करें। ताकि बच्चों का परिवहन पूरी तरह सुरक्षित तरीके से किया जा सके।
