जेल अधीक्षक लीना कोस्टा ने बताया कि अच्छेलाल को जेल की गौशाला कमान में भेजा गया था। सुबह 11 से 12 बजे के बीच उसने शौचालय जाने की बात कही। वह मंदिर के पास बने शौचालय गया। जब 20 मिनट तक वापस नहीं लौटा, तो प्रहरियों ने उसकी तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उसके फरार होने की पुष्टि हुई। अच्छेलाल 14 अक्टूबर 2014 से जेल में बंद था। पिछले करीब 13 साल 3 महीने से अपनी सजा काट रहा था। जेल प्रशासन के मुताबिक, सजा के दौरान वह अब तक 15 बार अस्थाई मुक्ति अवकाश (पैरोल) पर भी जा चुका था। कैदी के जेल से फरार होने की घटना सामने आते ही हड़कंप मच गया। तुरंत स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई। फरारी की सूचना मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई है। आरोपी की तलाश में अलग-अलग टीमें रवाना कर दी गई हैं।
Tags
satna