khabar abhi tak

38वीं अखिल भारतीय रेलवे शतरंज चैंपियनशिप-2026 में राउंड-2 एवं राउंड-3 के मुकाबले संपन्न

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर के तत्वावधान में स्थानीय रेलवे स्टेडियम, जबलपुर में 05 अक्टूबर 2026 से 38वीं अखिल भारतीय रेलवे शतरंज चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में भारतीय रेल की विभिन्न रेलवे एवं इकाइयों की 16 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में देशभर से आए रेलकर्मी खिलाड़ी अपनी शतरंज प्रतिभा, रणनीतिक कौशल, एकाग्रता एवं खेल भावना का प्रदर्शन कर रहे हैं।

चैंपियनशिप के राउंड-2 के मुकाबले 05 अक्टूबर 2026 को खेले गए। इसमें पश्चिम मध्य रेल ने दक्षिण पश्चिम रेलवे (South Western Railway) को 3–1 के स्कोर से पराजित कर महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। राउंड-2 के अन्य मुकाबलों में South Eastern Railway एवं South Central Railway का मुकाबला 2–2 से बराबर रहा। Western Railway एवं Integral Coach Factory के बीच मुकाबला भी 2–2 से बराबरी पर समाप्त हुआ। वहीं Eastern Railway ने Northern Railway को 2½–1½, METRO ने Southern Railway को 2½–1½, Central Railway ने North Western Railway को 3–1, South East Central Railway ने Rail Wheel Factory को 2½–1½ तथा Banaras Locomotive Works ने South Coast Railway को 2½–1½ से पराजित किया।

राउंड-3 के मुकाबले 06 अक्टूबर 2026 को खेले गए। इस राउंड में पश्चिम मध्य रेल का मुकाबला नॉर्दर्न रेलवे से हुआ। दोनों टीमों के बीच कड़ा एवं प्रतिस्पर्धात्मक मुकाबला हुआ, जिसमें नॉर्दर्न रेलवे ने 2½–1½ के स्कोर से पश्चिम मध्य रेल को पराजित किया। मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने उच्च स्तर के खेल कौशल एवं रणनीतिक समझ का परिचय दिया।

राउंड-3 के अन्य मुकाबलों में Eastern Railway ने METRO को 2½–1½, South Central Railway ने Western Railway को 3–1 तथा Southern Railway ने South East Central Railway को 4–0 से पराजित किया। Integral Coach Factory एवं South Eastern Railway के बीच मुकाबला 2–2 से बराबर रहा। इसके अतिरिक्त Central Railway ने Banaras Locomotive Works को 3–1, South Western Railway ने North Western Railway को 2½–1½ तथा South Coast Railway ने Rail Wheel Factory को 4–0 से पराजित किया।

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak