अधिवक्ता ने बताया कि वे जाति प्रमाण पत्र के सिलसिले में एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। एसडीएम ने उन्हें शाम 5.30 बजे आने को कहा। तय समय पर पहुंचने पर दोनों में विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि तभी एसडीएम पूजा सोनी ने अधिवक्ता को बिचौलिया कह दिया। बात बढऩे पर एसडीएम कार्यालय में कई अधिवक्ता जमा हो गए। एडवोकेट संघ अध्यक्ष मनीष अंगिरा के नेतृत्व में अधिवक्ता मौके पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम के व्यवहार पर आपत्ति जताई और विरोध दर्ज कराया। एडवोकेट संघ अध्यक्ष मनीष अंगिरा ने कहा कि अधिवक्ता भगवत सिंह के साथ हुआ व्यवहार समुदाय के सम्मान के खिलाफ है। इसके बाद अधिवक्ताओं ने एसडीएम पूजा सोनी का बहिष्कार करने का फैसला किया है। एसडीएम पूजा सोनी ने अपने पक्ष में घटना पर सफाई दी। उनका कहना है कि ऑफिस के काम के दौरान हुई बातचीत से विवाद हुआ।