पुलिस के अनुसार पनागर में जित्तू ठाकुर के जयप्रकाश वार्ड स्थित घर में बीती देर रात जुआं चल रहा था। इस बात की खबर मिलते ही पुलिस की टीम पहुंच गई और घेराबंदी कर दबिश दी, पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में भगदड़ मच गई, इस बीच कुछ जुआंड़ी घर के ऊपरी हिस्से से कूदकर भाग निकले, जिन्हे पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से अर्जुन कुशवाहा उम्र 36 वर्ष निवासी पनागर, नंदकुमार चौधरी उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम इमलई, लोकेश खम्परिया उम्र 43 वर्ष निवासी खम्परिया पनागर, राकेश पटेल उम्र 48 वर्ष निवासी पड़ाव चौराहा पनागर, अशोक कुशवाहा उम्र 46 वर्ष निवासी पनागर, आकाश कुशवाहा उम्र 30 वर्ष निवासी पनागर गिरफ्तार कर 16 हजार रुपए व ताश पत्ते जब्त किए। जुआडिय़ों को पकडऩे में उप निरीक्षक विनोद शर्मा, प्रधान आरक्षक नीलकंठ पटेल, आरक्षक हरवंश, प्रवेश, आशीष, मंगलेश की सराहनीय भूमिका रही।
तालाब के पास चल रहे जुआंफड़ पर छापा-
इसी तरह सिहोरा पुलिस ने ग्राम डूंडी में तालाब के किनारे चल रहे जुआंफड़ पर दबिश दी, पुलिस को देखते ही जुआंडिय़ों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने घेराबंदी करते हुए सिद्धांत चौरसिया उम्र 29 वर्ष निवासी कटरा मोहल्ला पान उमरिया जिला कटनी, नसीम मोहम्मद उम्र 23 वर्ष निवासी कटरा बजार, संतोष चक्रवर्ती उम्र 41 वर्ष निवासी पान उमरिया जिला कटनी, चंद्रभान पटेल उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम मंगेली थाना पान उमरिया जिला कटनी, कपिल पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम डूंडी को पकड़ा है। पकड़े गए जुआडिय़ों के पास व फड़ से ताश के पत्ते तथा नगदी 9 हजार रूपये जप्त किए है। जुआडिय़ों को पकडऩे में उप निरीक्षक उमलेश तिवारी, प्रधान आरक्षक मुकेश सिंह ठाकुर, आरक्षक संदीप पाण्डे, देवराज, देवेन्द्र, राहुल परौहा, रईश अली, अंकित तिवारी, सैनिक रामकिशोर तिवारी की सराहनीय भूमिका रही।