khabar abhi tak

10 लाख की उगाही के लिए युवक से मारपीट ! अगवा करने की कोशिश, देखें वीडियो



जबलपुर।
दीक्षितपुरा में 10 लाख रुपये की कथित अवैध वसूली का एक मामला सामने आया है। उगाही के लिए युवक के साथ मारपीट और अपहरण की कोशिश की गई है। कोतवाली पुलिस ने विनोद सोनी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गौरव सोनी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। 


पुलिस ने बताया कि आरोपी लगभग तीन दिन पहले जेल से छूटा था। आरोपी गौरव आदतन अपराधी है। आरोपी ने पीड़ित के कर्मचारी से अपशब्द करके उसकी बाइक पर चीप पटक दी थी और जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की शिकायत पीड़ित राजल चौबे ने यादव कॉलोनी चौकी में एक दिन पहले ही की थी। 


विनोद सोनी ने पुलिस को बताया कि गौरव सोनी उसके घर पहुंचा था। मारपीट करते हुए उसने चाकू दिखाकर 10 लाख रुपये मांगे और जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। इसी दौरान आसपास मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप कर विनोद को बचाया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


घटना के बाद विनोद सोनी ने शुक्रवार को कोतवाली थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। कोतवाली सीएसपी अखिलेश गौर ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। कथित वसूली की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं का पता लगाया जा रहा है। 

Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak