जबलपुर। मदनमहल में रहने वाली एक महिला की स्कूटर सवार अज्ञात युवकों ने पांचाली छीन ली। यह वारदात चंद्रिका होटल के पास मेन रोड पर की गई है। पुलिस प्रकरण में सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि आरोपी सामने आ सके।
मदनमहल पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को मदनमहल में रहने वाली सरिता दुबे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 15 अक्टूबर की शाम लगभग 5-50 बजे वह मंदिर से अपने घर वापस आ रही थी। जैसे ही वह चंद्रिका होटल के पास मेन रोड तिराहा पर पहंुची, तभी पीछे से सफेद रंग की स्कूटी में 2 लड़के आये और गले में पहनी हुयी सोने की पांचाली झपटकर दोनों लड़के स्कूटी से अंडरब्रिज की तरफ भाग गये।
