khabar abhi tak

एमपी HC में ट्विशा शर्मा केस में गिरिबाला सिंह की जमानत पर सुनवाई, बीमारी और उम्र को बनाया आधार, कोर्ट ने CBI को जवाब पेश करने दिया समय

जबलपुर। एमपी हाईकोर्ट में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत के मामले में जेल में बंद गिरिबाला सिंह की जमानत याचिका पर आज सुनवाई हुई। करीब तीन सप्ताह से लंबित याचिका पर कोर्ट ने गिरिबाला सिंह और सीबीआई के वकीलों की दलीलें सुनीं। सीबीआई की ओर से जवाब के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया, जिसके बाद हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद तय की है।

                            गिरिबाला सिंह की ओर से कोर्ट में दलील दी गई कि उनकी उम्र और बीमारी को देखते हुए उन्हें जमानत का लाभ दिया जाना चाहिए। बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि गिरिबाला सिंह जांच और कार्रवाई में पूरी तरह सहयोग करेंगी। सुनवाई के दौरान सीबीआई की ओर से मामले में जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय मांगा गया। कोर्ट ने सीबीआई को समय देते हुए अगली सुनवाई एक सप्ताह बाद निर्धारित कर दी। फिलहाल गिरिबाला सिंह जेल में हैं और उनकी जमानत पर अंतिम फैसला अगली सुनवाई में होने की संभावना है। गिरिबाला सिंह के सीनियर एकवोकेट अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जस्टिस अजय कुमार निंरकारी को कोर्ट में आज सुनवाई हुई है। दोनों पक्ष की ओर से वकील कोर्ट के समक्ष उपस्थित हुए। हमारी ओर से कहा गया कि गिरिबाला सिंह की उम्र को देखा जाए। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गिरिबाला सिंह की ओर से कोई भी गलती नहीं की गई है। उनकी ओर से नहीं उकसाया गया है कि ट्विशा ने आत्महत्या की है। ना ही इस केस में उनकी तरफ से ऐसा कोई कृत्य किया गया है, जिससे कि यह कहा जा सके कि वो किसी भी जुर्म में संलिप्त हैं। सीनियर एडवोकेट का कहना था कि दोनों ही पक्ष ने समय मांगा था। सीबीआई का कहना था कि वह केस डायरी प्रस्तुत करना चाहती है, इसके साथ ही अपत्ति भी दर्ज करवाई है। बहरहाल कोर्ट ने दोनों पक्षों की से दलील सुनने के बाद एक सप्ताह का समय दिया है।


Post a Comment

Previous Post Next Post
khabar abhi tak
khabar abhi tak
khabar abhi tak